मंदिर दर्शन: मंदिरों के शहर में स्थापित है किसे कहते हैं ज्योतिर्लिंगों का राजा, जहां महादेव की पूजा में रखी जाती है तुलसी

Mandir Darshan Part 2: देश में मंदिरों के शहर में जो ज्योतिर्लिंग स्थापित है उसे ज्योतिर्लिंगों का राजा कहा जाता है। इस मंदिर के प्रांगण में 108 शिव मंदिर हैं। भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में महादेव के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा होती है। साथ ही यहां तुलसी भी महादेव की पूजा में रखी जाती है। जानें इस बारे में।

Mandir Darshan Part 2: सावन का पावन महीना चल रहा है। ऐसे में देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवालयों में भक्तों की रोज लंबी कतार लग रही है। वहीं, शिव के प्रमुख धाम जिन्हें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है, यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों की संख्या में भी खासी वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में इस पावन महीने में हम आपको शिव के एक ऐसे धाम के बारे में बताएंगे जिन्हें ज्योतिर्लिंगों के राजा के रूप में पूजा जाता है। इसके साथ ही यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां महादेव को तुलसी दल अर्पित किया जाता है।

Lingaraj Temple

भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर (Pic: iStock)

ऐसे तो महादेव की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग वर्जित है। लेकिन यह मात्र एक ऐसा मंदिर है, जहां महादेव को तुलसी का दल भी भोग लगाया जाता है। ज्योतिर्लिंग के राजा के रूप में पूजे जाने वाले महादेव का यह मंदिर ओडिशा में स्थित है और इसे भगवान लिंगराज का मंदिर कहा जाता है।

End of Feed