Jyeshtha Purnima 2026: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान का क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए सटीक समय और पूजा की विधि

Jyeshtha Purnima 2026: पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। जानिए पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

Jyeshtha Purnima 2026: आज सोमवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं और भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी या अपने आराध्य देव की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, स्नान, दान और धार्मिक कार्य करने से पुण्य मिलता है।

Jyeshtha Purnima 2026

पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास (फोटो: AI)

क्यों खास मानी जाती है ज्येष्ठ पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ, स्नान और दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मन को शांति मिलती है। माना जाता है कि श्रद्धा से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करने पर घर में सुख-शांति, धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा को आत्मिक शुद्धि के लिए भी अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

End of Feed