जुलाई 2026 में कब लगेगा पंचक? जानिए कौन सा होगा पंचक, इस दौरान क्या करें और क्या न करें

July Mein Panchak Kab Lagega : जुलाई 2026 में दो बार पंचक लगने वाला है। पहला मृत्यु और दूसरा चोर पंचक होगा। आइए जानते हैं कि यह पंचक कब से शुरू होंगे और इस दौरान क्या करें, क्या न करें।

July Mein Panchak Kab Lagega : हिंदू पंचांग में पंचक को एक विशेष अवधि माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा कुछ विशेष नक्षत्रों से होकर गुजरता है, तब पंचक काल लगता है। पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, जबकि पूजा-पाठ, मंत्र जाप और धार्मिक कार्यों के लिए यह समय शुभ माना जाता है। साल 2026 के जुलाई महीने में पंचक दो बार लगेंगे। पहला पंचक जुलाई महीने की शुरुआत में लगेगा, जबकि दूसरा पंचक महीने के अंत में शुरू होगा। पंचांग गणना के अनुसार पहला पंचक 4 जुलाई 2026 से शुरू होकर 8 जुलाई 2026 तक रहेगा। वहीं दूसरा पंचक 31 जुलाई 2026 से शुरू होकर 4 अगस्त 2026 तक चलेगा।

July Mein Panchak Kab Lagega  जुलाई में पंचक कब से लगेंगे

जुलाई में पंचक कब से लगेंगे

जुलाई 2026 में कब शुरू होगा पंचक

जुलाई 2026 का पहला पंचक 4 जुलाई 2026, शनिवार को रात 12:45 बजे से शुरू होगा और 8 जुलाई 2026, बुधवार को शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद जुलाई का दूसरा पंचक 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 6:35 बजे से शुरू होगा और 4 अगस्त 2026 तक चलेगा।

End of Feed