अध्यात्म

Amavasya 2024 Timing: आज आषाढ़ अमावस्या कब से कब तक रहेगी, नोट कर लें सही मुहूर्त

Amavasya July 2024 Date: धार्मिक दृष्टि से अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। ये तिथि हर महीने में पड़ती है। जुलाई में आषाढ़ अमावस्या पड़ेगी। यहां जानिए जुलाई अमावस्या की तारीख, मुहूर्त और महत्व।

Image

July Mein Amavasya Kab Hai 2024

July Amavasya Timings 2024 (जुलाई अमावस्या 2024 समय): आषाढ़ अमावस्या का दिन पितरों की शांति के उपाय करने और दान-पुण्य के कार्यों को करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। वैसे तो हर महीने में आने वाली अमावस्या खास होती है लेकिन सभी में आषाढ़ अमावस्या का अपना विशेष महत्व माना जाता है। जब कोई अमावस्या शनिवार को पड़ती है तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं और जब सोमवार को पड़ती है तो वो सोमवती अमावस्या कहलाती है। चलिए जानते हैं जुलाई में अमावस्या कब पड़ रही है।

आषाढ़ अमावस्या का समय 2024 (Today Amavasya Timing 2024)

5 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी। जिसका प्रारंभ 5 जुलाई की सुबह 4 बजकर 57 मिनट से होगा और समापन 6 जुलाई की सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर होगा।

दर्श अमावस्या कब है 2024 (Darsha Amavsya Timing 2024)

5 जुलाई को दर्श अमावस्या भी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन चंद्रमा पूरी रात गायब रहता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं।

आषाढ़ अमावस्या पर क्या करें (Ashadha Amavasya Par Kya Kare)

आषाढ़ अमावस्या का दिन पितरों के तर्पण के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। संभव हो तो इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें। साथ में किसी गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें। इसके अलावा अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article