Jitiya Vrat Nahay Khay Today 2026: आज से शुरू हुआ 3 दिवसीय जितिया व्रत, जानें नहाय-खाय की पूजा विधि और भोजन करने का समय

Jitiya Vrat 2026: 3 दिवसीय जितिया व्रत का आज 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार से आरंभ हो गया है। आज नहाय-खाय की पूजा की जाएगी, जिसके बाद निर्जला व्रत आरंभ होगा। चलिए जानें जितिया व्रत के नहाय-खाय की पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त और विधि आदि के बारे में।

Jitiya Vrat 2026 (nahay khay puja vidhi and shubh muhurat today): हर साल माताएं श्रद्धापूर्वक जितिया व्रत का अनुष्ठान करती हैं, जिसे जीवित्पुत्रिका व्रत और जिउतिया व्रत के नामों से भी जाना जाता है। खासकर, बिहार, उत्तर प्रदेश, नेपाल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जितिया व्रत की धूम देखने लायक होती है। माताएं ये व्रत अपने बच्चों की अच्छी सेहत, सुनहरे भविष्य और सुखद जीवन के लिए रखती हैं। ये व्रत तीन दिनों तक चलता है, जिस दौरान करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखा जाता है। इस दौरान व्रती को खाने के साथ-साथ पानी पीने की भी मनाही होती है। जितिया व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है, जिससे पहले सप्तमी तिथि पर नहाय-खाय की पूजा होती है। वहीं, तीसरे दिन नवमी तिथि पर सूर्योदय की पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

जितिया व्रत की नहाय-खाय की पूजा आज कब और कैसे करें

जितिया व्रत की नहाय-खाय की पूजा आज कब और कैसे करें? (Image- AI Generated and Newsroom Verified)

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 अक्टूबर 2026 से जितिया व्रत का आरंभ हो गया है। आज यहां पर आप जिउतिया व्रत के पहले दिन की जाने वाली नहाय-खाय की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में ही जानेंगे।

End of Feed