Jitiya 2025 Date: सितंबर में जितिया कब है? जानें जीवित्पुत्रिका व्रत के नहाय खाय से पारण तक की सही तारीख

Jitiya 2025 Kab Hai, Jivitputrika Vrat 2025 Date: हर साल आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की सप्तमी वृद्धा अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत किया जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं। ये व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं। साल 2025 के सितंबर महीने में जितिया व्रत कब है, इसकी सही जानकारी आपको यहां से मिलेगी।

Jitiya 2025 Kab Hai, Jivitputrika Vrat 2025 Date: जीवित्पुत्रिका को जिउतिया या जितिया व्रत भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार ये व्रत हर साल जीवित्पुत्रिका व्रत आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। जितिया सबसे ज्यादा यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में किया जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं। ये कठोर व्रत संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए रखी जाता है। अब इस साल ये कब है, इस बात की थोड़ी कंफ्यूजन है। यहां हम आपको जितिया की सही डेट और साथ ही पूजा का मुहूर्त और व्रत विधि बता रहे हैं।

जितिया 2025 (pic credit: AI)

जितिया व्रत 2025 में कब है? (Jitiya Kab Hai 2025)

आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर जितिया का नहाय खाय होता है। इस साल यह 13 सितंबर, शनिवार के दिन पड़ रही है। वहीं, अष्टमी तिथि 14 सितंबर, रविवार के दिन सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर लग रही है। ऐसे में 13 सितंबर के दिन ही नहाय खाय रहेगा। 14 सितंबर, रविवार के दिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में जितिया ओठगन रहेगा। इस बार जितिया का निर्जला व्रत 14 सितंबर, रविवार के दिन रखा जाएगा। इसके बाद, अगले दिन 15 सितंबर के दिन पारण किया जाएगा।

End of Feed