Maha Shivratri 2023 Bhajan: जया किशोरी के शिव भजन इस महाशिवरात्रि खूब हो रहे हैं वायरल, देखें VIDEO

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 05:24 PM IST

Jaya Kishori Maha Shivratri Bhajan: आज महादेव की अराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है। इस दिन शिव जी के गीतों की काफी धूम रहती है। इस शिवरात्रि जया किशोरी के शिव भजन खूब वायरल हो रहे हैं।

Maha Shivratri Bhajan, Shiv Song, Jaya Kishori Bhajan: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। इस त्योहार पर भगवान शिव के भजनों की काफी धूम रहती है। क्योंकि महाशिवरात्रि पर कई लोग रात्रि भर जागरण करते हैं जिसमें शिव के भजनों को जमकर सुना जाता है। इस महाशिवरात्रि जया किशोरी के महादेव पर गाए गए गीत काफी वायरल हो रहे हैं। देखें ये वायरल भजन।

jaya kishori bhajan

महाशिवरात्रि पर सुनें जया किशोरी के ये शिव भजन

जया किशोरी अपनी कथाओं के साथ ही अपने भजनों के लिए भी काफी जानी जाती हैं। इनका असली नाम जया शर्मा है लेकिन लोग इन्हें जया किशोरी के नाम से जानते हैं। इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार इनका जन्म 13 जुलाई साल 1996 में हुआ माना जाता है। गूगल पर इनके भजनों समेत इनकी उम्र, मैरिड लाइफ, हसबैंड इत्यादि के बारे में खूब सर्च किया जाता है।

End of Feed