कथावाचक जया किशोरी ने बताया क्यों सुननी चाहिए भागवत कथा? इससे क्या लाभ होता है

Jaya Kishori Bhagwat Katha: श्रीमद्भागवत को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है। ये आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। धार्मिक मान्याओं अनुसार भागवत कथा कराने से पितरों की शांति, रोग-शोक और पारिवारिक अशांति से मुक्ति और आर्थिक स्थिति बढ़िया होती है। मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने भागवत कथा कराने के कई लाभ बताए हैं।

Jaya Kishori Bhagwat Katha (जया किशोरी की भागवत कथा): कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से भागवत कथा सुनता या सुनाता है उसे भोग और मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं। मन की शुद्धि और शांति के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। कहते हैं इसके श्रवण से कलयुग के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। श्रीमद भागवत कथा हिन्दू धर्म के 18 पुराणों में से एक है। इसमें भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया गया है जिसे सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने भी भागवत कथा करन के फायदे बताए हैं।

जया किशोरी अनुसार भागवत कथा के फायदे (Bhagwat Katha Ke Fayde)

  • भागवत कथा के श्रवण से सभी का कल्याण होता है
  • पापों का नाश होता है।
  • भागवत कथा अमृत रूपी है।
  • ये कथा सुनने से पाप कटते हैं।
  • पितरों की और मन की शांति होती है।
  • श्रीमद्भागवत सुनने से पुण्य मिलता है।
  • इस कथा को सुनने से आप अपने साथ-साथ किसी और का भी भला कर सकते हैं।

End of Feed
Latest News