Jaya Ekadashi Vrat Paran Time 2026: कब और कैसे करें जया एकादशी व्रत का पारण, जानिए समय और पारण की पूरी विधि

Jaya Ekadashi Vrat Paran Time Today (जया एकादशी व्रत का पारण टाइम क्या है): जया एकादशी व्रत के अगले दिन पारण किया जाता है। पारण के बाद व्रत पूर्ण माना जाता है। साल 2026 में 29 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत रखा गया है। अब इसके अगले दिन व्रत का पारण करना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी होंगी।

Jaya Ekadashi Vrat Paran Time Today (जया एकादशी व्रत का पारण टाइम क्या है): जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। वर्ष 2026 में यह व्रत 29 जनवरी को रखा गया है। एकादशी व्रत रखने के साथ-साथ उसका पारण सही समय पर करना भी उतना ही आवश्यक माना जाता है, क्योंकि गलत समय पर पारण करने से व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है।

जया एकादशी व्रत का पारण कैसे करें

जया एकादशी व्रत का पारण कैसे करें?

शास्त्रों के अनुसार एकादशी व्रत का पारण हमेशा द्वादशी तिथि में किया जाता है। वर्ष 2026 में द्वादशी तिथि 30 जनवरी को मानी जा रही है। इसलिए जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को रखने के बाद उसका पारण अगले दिन यानी 30 जनवरी को ही किया जाएगा। एकादशी के दिन व्रत खोलना उचित नहीं माना जाता है।

End of Feed