अध्यात्म

January Monthly Horoscope 2024: जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला महीना

Monthly Horoscope January 2024 (मासिक राशिफल 2024): साल 2024 का पहला महीना मेष राशि के जातकों के लिए नये अवसर लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को इस महीने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। जानें सभी 12 राशियों का क्या हाल होगा।

Image

Rashifal 2024

Monthly Horoscope January 2024 (मासिक राशिफल 2024): राशिफल के अनुसार साल 2024 का पहला महीना जनवरी मेष राशि के लिए उत्तम रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के जातको को सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। राजनीति से जुड़े कर्क राशि के जातकों के लिए ये महीना शुभ फल देने वाला होगा। वहीं जनवरी के महीने में वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मीन राशि के जातक अपने करियर में सफल हो सकते हैं। आइए जानते सारी 12 राशियों के लिए जनवरी का महीना कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope January 2024 (मासिक राशिफल 2024)

मेष

नूतन वर्ष के प्रथम माह में जीवन में जॉब व व्यवसाय के प्रति सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगलवार व रविवार को गुड़ का दान करें। धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत -75%

वृष

2024 के प्रथम माह में व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। आप जॉब में बेहतर अवसर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप आवश्यक है। भाग्य प्रतिशत;80%

मिथुन

स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। बुध व शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करते रहें। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें।इस माह कफ जनित रोग आपको परेशान कर सकता है। भाग्य प्रतिशत -65%

कर्क

राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का माह है। नव वर्ष का प्रथम माह धन की प्राप्ति का है। 16 जनवरी के बाद मकान क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनिवार को कम्बल का दान करें। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें। भाग्य प्रतिशत-70%

सिंह

जॉब में सफलता का समय व नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। स्टूडेंट्स करियर को नई दिशा देंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। भाग्य प्रतिशत ;80%

कन्या

15 जनवरी के बाद कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे।नव वर्ष का प्रथम माह खुशियों वाला है। बिजनेस प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। यह परिवर्तन व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। पिता व बड़े भाई के सहयोग से लाभ होगा। भाग्य प्रतिशत -75%

तुला

यह माह जॉब में सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य 15 जनवरी के बाद आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही बेहतर समय रहेगा।नव वर्ष की शुरूआत ही अच्छे कार्यों से होगी। शुक्र व गुरु आईटी व मीडिया फील्ड को लाभ देंगे। भाग्य प्रतिशत -80%

वृश्चिक

गृह निर्माण सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय होगा। 15 जनवरी के बाद जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें। संतान को सफलता मिलेगी। मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देगा। भाग्य प्रतिशत -85%

धनु

नव वर्ष का प्रथम माह बहुत ही शुभ है। गृह निर्माण में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें ।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र नवीन स्टडी प्लानिंग करेंगे। भाग्य प्रतिशत -75%

मकर

16 जनवरी के बाद व्यवसाय सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे । जॉब में अब सफलता दिख रहा है। शनि श्वांस रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। हरा रंग शुभ है। शनि के बीज मंत्र का जप करते रहें। छात्र सफल रहेंगे। भाग्य प्रतिशत -65%

कुम्भ

15 जनवरी के बाद जॉब व व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लेने से चंद्रमा अनुकूल होते हैं। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे। बीटेक व एम बी ए फील्ड के स्टूडेंट्स प्रोग्रेस करेंगे। भाग्य प्रतिशत -65%

मीन

नूतन वर्ष के प्रथम माह से ही व्यवसाय में सफल रहेंगे। गुरु जॉब में थोड़ा संघर्ष देगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। 15 जनवरी के बाद का समय स्टूडेंट्स के लिए बेहतर है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें। गुरु इसी राशि से द्वितीय रहकर छात्रों को लाभ देंगे। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत -75%

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article