नेपाल घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया 8 दिनों का किफायती टूर पैकेज, जानें कीमत और डिटेल्स

IRCTC Divine Nepal Puja Special Tour Package: क्या आप भी नेपाल घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप IRCTC का नेपाल पूजा स्पेशल टूर पैकेज ले सकते हैं। इस पैकेज की कीमत और अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

IRCTC Divine Nepal Puja Special Tour Package: नेपाल की खूबसूरत वादियों और धार्मिक स्थलों की सैर करने का सपना अब आपका पूरा हो सकता है। हाल ही में भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने नेपाल पूजा स्पेशल टूर पैकेज निकाला है, जिसके तरत आप पशुपतिनाथ मंदिर, मनकामना मंदिर और स्वयंभूनाथ मंदिर आदि में दर्शन कर पाएंगे। साथ ही नेपाल के सबसे मशहूर पर्यटन और शॉपिंग हब थामेल बाजार में घूमने का आपको मौका मिलेगा। ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का होगा, जिसमें यात्रा, ठहरने और घूमने-फिरने की कई सुविधाएं शामिल हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं नेपाल के इस टूर पैकेज की कीमत, यात्रा कार्यक्रम और सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में।

IRCTC टूर पैकेज, IRCTC नेपाल टूर पैकेज

IRCTC लाया नेपाल का किफायती टूर पैकेज

पैकेज की मुख्य डिटेल

विषयजानकारी
पैकेज का नामडिवाइन नेपाल पूजा स्पेशल टूर
यात्रा शुरू होने की तारीख28 अक्टूबर 2026
यात्रा अवधि7 रात और 8 दिन
टूर पैकेज कोडEGO013A
यात्रा मोडट्रेन/ फ्लाइट
क्लासट्रेन 3 AC, फ्लाइट इकॉनमी
भोजन की योजनाAP (नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना)

इस पैकेज का किराया कितना है?

IRCTC ने इस टूर पैकेज के लिए अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर किराया तय किया है। एक व्यक्ति के लिए 3AC का किराया ₹ 61,260 है, जबकि दो लोगों के लिए ₹ 55,050 (प्रति व्यक्ति) देने होंगे। वहीं, तीन लोग एक साथ टिकट बुक कराते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति ₹52,070 देने होंगे। यदि आप बच्चे के साथ टैवल कर रहे हैं और उसके लिए एक बेड भी चाहिए तो टिकट ₹ 45,610 की होगी, जबकि बिना बेड के साथ ₹ 31,370 का किराया तय किया गया है।

End of Feed