कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया, कहां हो रही है उनकी शादी, जानिए कौन-कौन सी हस्तियां होंगी विवाह में शामिल

Indresh Upadhyay Wedding: प्रसिद्ध कथावाचक पं. इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह 'गुलाबी शहर' जयपुर के एक होटल में संपन्न होने जा रहा है। उनकी होने वाली पत्नी पंजाब की रहने वाली हैं, उनके पिता डीएसपी पद से रिटायर हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी समारोह में कई नामचीन हस्तियां भी शिरकत करने वाली हैं।

Indresh Upadhyay Wedding: प्रसिद्ध युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर 2025 को वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर स्थित लग्जरी होटल ताज आमेर पैलेस में होने वाली है। दुल्हन का नाम शिप्रा शर्मा है, जो मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं और फिलहाल उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है।

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन शिप्रा शर्मा?

शिप्रा शर्मा एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। दोनों परिवारों के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक संबंध और घनिष्ठता है, जिसकी वजह से यह रिश्ता सहज तरीके से तय हुआ। अभी तक शिप्रा की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो शिप्रा की मुलाकात कथावाचक इंद्रेश से एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जो अब शादी में बदलने वाली है।

End of Feed