New Year 2023: अशोक के पेड़-पत्तों से नए साल में करें ये तीन उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 11:20 PM IST

Ashoka Leaves Remedies: अशोक के पेड़ को हिन्‍दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि इसमें भगवान विष्‍णु का वास होता है। इसलिए सभी मांगलिक कार्यों में इसके पत्‍तों का उपयोग किया जाता है। नए साल पर भी अशोक के पेड़-पत्‍तों से कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे घर और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक के पेड़ में होता है भगवान विष्‍णु का वास
  • मांगलिक कार्यों में किेया जाता है अशोक पत्‍तों का उपयोग
  • नए साल पर अशोक के पत्‍तों से कर सकते हैं कुछ खास उपाय

Ashoka Tree Remedies: नया साल 2023 शुरू होने में अब 2 सप्ताह से भी कम समय बचा है। आने वाला नया साल घर में खुशहाली लेकर आए, इसलिए लोग कई तरह की तैयारी में जुटे हैं। अगर आप भी नए साल का स्‍वागत बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो कुछ उपाय कर सकते हैं। ताकि आपका नया साल और भी खुशमय रहे और घर में खुश समृद्धि आए। नए साल पर अशोक के पत्ते का उपाय बहुत ही लाभकारी हो सकता है। हिंदू धर्म में अशोक के पत्ते को विशेष महत्त्व दिया गया है। अशोक का पेड़ और इसके पत्‍ते व्यक्ति के हर शोक (दुख) का नाश करते हैं। रामचरित मानस में बताया गया है कि जब लंकापति रावण ने माता सीता का हरण करके लंका ले गया तो वहां पर उन्‍हें अशोक वाटिका में ही आश्रय दिया था।

Ashoka Leaves Remedies.

अशोक के पेड़-पत्ते घर में लाते हैं खुशहाली, नए साल पर करें ये तीन उपाय

नए साल पर खुशहाली के लिए करें अशोक के ये उपाय

- नए साल से पहले अशोक पेड़ का थोड़ा सा जड़ घर ले आएं और उसे अच्छी तरह से धुलकर सुखा लें। नए साल के पहले दिन इस जड़ को अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखे दें। हिन्‍दू धर्म में मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से तिजोरी में पैसों की कभी कमी नहीं होती।

End of Feed