Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 November 2022: 23 नवम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज--सूर्य आज वृश्चिक राशि में व विशाखा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 04:03 pm तक तुला में है उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज 04:03pm के बाद कर्क ,मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
1. मेष- आज 04:03 pm के बाद चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का इस राशि से भी वही गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।
2. वृष- आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। सूर्य के खष्ठम गोचर से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन- सूर्य व चन्द्रमा का इस राशि से 04:03pm के बाद खष्ठम गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण जॉब में सफलता आसान है।जॉब परिवर्तन सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।
4. कर्क-04:03pm के बाद इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का सूर्य के साथ पँचम गोचर संतान की प्रगति,शिक्षा व व्यवसाय में विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।गुड़ का दान करें।
5. सिंह-आज सूर्य व चन्द्रमा का 04:03pm के बाद वृश्चिक गोचर रियल स्टेट बिजनेस के लिए मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।
6. कन्या--04:03pm के बाद चन्द्रमा सूर्य के साथ इसी राशि से तृतीय रहेंगे।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।
7. तुला- सूर्य व चन्द्रमा का 04:03 pm के बाद वृश्चिक में व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द व कम्बल का दान करें।
8. वृश्चिक- आज सूर्य व चंद्रमा 04:03 pm के बाद सवा दो दिन इसी राशि में रहेंगे।शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ व मसूर का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
9. धनु- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा एकादश व , सूर्य द्वादश तथा शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा 04:03 pm के बाद वृश्चिक में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।कर्क व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
11. कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व 04:03 pm के बाद वृश्चिक के चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
12. मीन- आज जांब में अष्टम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। प्रेम में वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
