Aaj Ka Rashifal, 22 November 2022: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किन्हें मिलेगा अपार धन?

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 06:00 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 November 2022: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल यहां देखें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 November 2022: आज स्वाती नक्षत्र है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

22 november 2022 rashifal

Horoscope Today 22 November 2022: आज किसकी किस्मत के चमकेंगे सितारे?

आज का राशिफल 22 नवंबर 2022 (Aaj Ka Rashifal 22 November 2022)

मेष

आज सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान या शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।

वृष

आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है।रुके धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।

मिथुन

सूर्य का इस राशि से खष्ठम व चन्द्रमा का पँचम गोचर मङ्गलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।जाँब परिवर्तन कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।

कर्क

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा तुला व सूर्य का वृश्चिक गोचर आज संघर्ष व तनाव देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।माता का आशीर्वाद लें।

सिंह

आज सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या

चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य आज इसी राशि से तीसरे स्थान में गोचर कर रहे है।व्यावसायिक प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

तुला

सूर्य इसी राशि से द्वितीय, चन्द्रमा इसी राशि में व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

वृश्चिक

आज सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा।कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।शमी का पेड़ लगाएं।

धनु

आज सूर्य द्वादश व चन्द्रमा एकादश है। शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर जाँब के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा कर्म स्थान में शुभ हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।कर्क व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।केतु के द्रव्य कम्बल का दान करें।

कुंभ

आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, कर्म स्थान में सूर्य व तुला का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन

आज जांब में भाग्यस्थान का सूर्य , अष्टम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी के प्रति सचेत रहें।नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।असत्य से बचें।पिता का आर्शीवाद लें।

End of Feed