Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 January 2023: 14 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज हस्त नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य -शुक्र धनु में गोचर कर रहे हैं। रात्रि 08:29 पर सूर्य मकर में जाएंगे।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Horoscope Today, 14 January 2023
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- आज शुक्र का इस राशि से नवम गोचर जाँब में कोई नवीन कार्य दे सकता है।छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर बेल का पेड़ लगाएं।
2. वृष- आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।बुध व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।
3. मिथुन- चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर परिवार के लिए मङ्गलमय है। बिजनेस में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का 08:29 pm के बाद मकर गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।असत्य से दूर रहें।पिता का आशीर्वाद लें।ऊनी वस्त्रों व कम्बल का दान करें।
5. सिंह-आज चन्द्रमा कन्या राशि यानी द्वितीय गोचर में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।गुरु का आशीर्वाद लें।
6. कन्या--चन्द्रमा आज इसी राशि में है।आर्थिक प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।
7. तुला- शुक्र व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।चावल व चीनी का दान करें।
8. वृश्चिक- आज चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा। मेष व वृष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।
9. धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम व शुक्र इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व बुध द्वादश में शुभ हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य तिल इत्यादि का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, तथा कन्या राशि का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
12. मीन- चन्द्रमा सप्तम व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें गेंहू का दान करें।भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
