Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 December 2022: 02 दिसम्बर का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज के दिन चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष,तुला व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Horoscope Tody 02 December 2022
1. मेष- आज अष्टम सूर्य व द्वादश चन्द्रमा - गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
2. वृष--आज का दिन बिजनेस के लिए सफलता का है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।
3. मिथुन- छात्रों के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।
4.कर्क- चन्द्रमा जो कि मन का कारक ग्रह है व गुरु के साथ है आज भाग्यभाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री गणेश जी की उपासना करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
5.सिंह- गुरु -चन्द्रमा एकसाथ अष्टम व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ रहेंगे।इस राशि से अष्टम गोचर कर रहा चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
6. कन्या-सूर्य इसी राशि से तृतीय रहकर जांब सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर पॉलिटीक्स के लिए मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
7.तुला- सूर्य इसी राशि से दूसरे तथा चन्द्रमा -गुरु खष्ठम भाव में होकर हेल्थ के लिए शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।कम्बल दान करें।
8. वृश्चिक- सूर्य व गुरु धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे।चन्द्रमा तथा गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए सफलता का है ।मेष व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।
9. धनु- आज सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा -गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
10. मकर-- शनि व शुक्र बैंकिंग जाँब में सफल करेंगे।इसी राशि में वक्री शनि व चन्द्रमा -गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।लाल व हरा रंग शुुभ है।
11. मकर-- सूर्य दशम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा तथा गुरु एक साथ द्वितीय भाव में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व लाल कम्बलों का दान करना श्रेयष्कर है।
12. मीन- सूर्य इसी राशि से नवम व गुरु-चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। जाँब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल व आईटी जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।जाँब में व्यस्त रहेंगे।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक ख़िलाएं।
