Shukra Gochar August 2023: शुक्र 7 अगस्त 2023 को वक्री अवस्था में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 2 अक्टूबर 2023 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जिनमें कुछ राशियों के लिए ये गोचर सकारात्मक रहेगा तो कुछ के लिए नकारात्मक साबित होगा। यहां आप जानेंगे इस गोचर से सबसे ज्यादा नुकसान किन राशियों को होने वाला है।
Shukra Gochar 2023 Effects On Zodiac Sign: शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को इस गोचर के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस गोचर का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको अचानक से बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपका अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस दौरान आपका यात्राओं पर काफी खर्च हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अशुभ साबित होगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के भी प्रबल आसार हैं। किसी भी तरह के निवेश से इस दौरान बचें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। संतान पक्ष से दुख मिल सकता है।
तुला राशि (Libra)
शुक्र के गोचर के कारण आपको ढेरों स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। शुक्र गोचर की अवधि के दौरान आप यूटीआई या एलर्जी या संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ सकते हैं। इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को अगस्त में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस गोचर अवधि में आपको यूटीआई या किसी अन्य एलर्जी से संबन्धित दिक्कतें होने की आशंका है। इसके साथ ही शुक्र जो आपके ग्यारहवें भाव का स्वामी है वो आपके अष्टम भाव में वक्री हो रहा है जो आपके जीवन में बड़े आर्थिक नुकसान की तरफ इशारा कर रहा है। इसलिए इस दौरान कोई भी आर्थिक फैसला सोच समझकर लें।
