Today Horoscope (Aaj Ka Rashifal) 23 June 2023: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र का प्रथम चरण है और चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। गुरु मेष में, शुक्र-मङ्गल कर्क, शनि कुंभ तथा केतु तुला में गोचर रत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
Today Horoscope 23 June 2023: आज का राशिफल
23 जून मेष राशिफल
आज चन्द्रमा का पंचम व मङ्गल-शुक्र का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। किसी विष्णु मंदिर में बरगद का पेड़ लगाएं।
23 जून वृषभ राशिफल
आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
23 जून मिथुन राशिफल
मङ्गल-शुक्र का कर्क व चन्द्रमा का तृतीय गोचर परिवार के लिए मङ्गलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।
23 जून कर्क राशिफल
शुक्र व मङ्गल इसी राशि में व दशम गुरु आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। असत्य से दूर रहें।पिता का आशीर्वाद लें। तिल व चावल का दान करें।
23 जून सिंह राशिफल
आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
23 जून कन्या राशिफल
मङ्गल-शुक्र एकादश तथा चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
23 जून तुला राशिफल
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल व गुड़ का दान करें।
23 जून वृश्चिक राशिफल
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र का कर्क तथा चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर जॉब में संघर्ष तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। मेष व वृष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
23 जून धनु राशिफल
पंचम गुरु व कर्क के मङ्गल अनुकूल हैं। मेष राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।
23 जून मकर राशिफल
जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। सिंह राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें।
23 जून कुंभ राशिफल
आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। सिंह के चन्द्रमा व मेष के गुरु धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
23 जून मीन राशिफल
शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्तम का पाठ करें अन्न का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का खूब आशीर्वाद लें।
