इन 6 लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, हो सकता है भारी नुकसान

Holika Dahan Kin Logon Ko Nahi Dekhna Chahiye : फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन कुछ लोगों नहीं देखना चाहिए। अगर ये लोग होलिका दहन को देखते हैं तो इनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से लोग हैं, जिनको होलिका दहन नहीं देखना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण है।

Holika Dahan Kin Logon Ko Nahi Dekhna Chahiye : फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगों का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च 2026, सोमवार से शुरू होकर 3 मार्च मंगलवार तक रहेगी। 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया रहेगा। वहीं, 3 मार्च को चंद्रग्रहण होगा। इस कारण चंद्र ग्रहण के बाद ही होलिका जलाना शुभ माना जा रहा है। होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगोत्सव होता है।

होलिका दहन के नियम

होलिका दहन के नियम

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है भगवान श्रीहरि के भक्त प्रह्लाद को उनकी बुआ होलिका गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई थीं, होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान था, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा के चलते भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और वरदान के बाद भी होलिका जल गईं। उस दिन से हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। होली के इस महत्वपूर्ण अनुष्ठान में लोग लकड़ी और उपलों की होली सजाकर पूजा करते हैं और अग्नि प्रज्वलित करते हैं।

End of Feed