जहां दिखाया गया रहमान डकैत का खौफ, वहां होती है इन देवी की पूजा, कहलाती हैं 'नानी मां'

Mata Shaktipeeth in Pakistan: धुरंधर मूवी वाले रहमान डकैत का जिस क्षेत्र ल्यारी में खौफ था, वहीं हिंदुओं का एक पावन शक्तिपीठ भी है। यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। यहां स्थानीय मुस्लिम समुदाय भी माता को 'नानी मां' के रूप में पूजता है। आइए जानते हैं कि माता के इस शक्ति पीठ की क्या खासियत है?

Mata Shaktipeeth in Pakistan: धुरंधर मूवी के रहमान डकैत का खौफ जिस क्षेत्र में था, पाकिस्तान के उसी बलूचिस्तान प्रांत के रेगिस्तानी इलाके में, हिंगोल नेशनल पार्क की पहाड़ियों के बीच एक प्राचीन गुफा मंदिर स्थित है। जो हिंदू धर्म के बड़े तीर्थस्थलों में शामिल है। यह माता के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां हिंगलाज माता मंदिर है।

कौन हैं बलूचिस्तान की देवी 'नानी मां'

कौन हैं बलूचिस्तान की देवी 'नानी मां'

मान्यता है कि यहां माता सती का मस्तक गिरा था। यहां कोई मूर्ति या दरवाजा नहीं है, केवल एक प्राकृतिक पत्थर को सिंदूर लगाकर हिंगलाज माता के रूप में पूजा जाता है। स्थानीय मुस्लिम समुदाय माता को 'नानी मां' या 'बिबी नानी' कहकर पूजते हैं और हिंदू तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं। यह मंदिर सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता का अनोखा प्रतीक बना हुआ है।

End of Feed