Heramba Sankashti Chaturthi 2026 Paran Vidhi : आज चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें, हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत पारण विधि और समय क्या है

Heramba Sankashti Chaturthi 2026 Paran Time Today (हेरंब संकष्टी चतुर्थी पारण समय): आज हेरंब संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की क्या विधि है और इस व्रत का पारण कैसे करें।

Heramba Sankashti Chaturthi 2026 Paran Time Today (हेरंब संकष्टी चतुर्थी पारण समय): आज 31 अगस्त 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर हेरंब संकष्टी चतुर्थी और बहुला चौथ का व्रत रखा गया है। संकष्टी चतुर्थी में दिनभर उपवास के बाद रात में चंद्र दर्शन करके उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और फिर भगवान गणेश की पूजा पूरी करके व्रत खोला जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार हेरंब संकष्टी चतुर्थी तिथि 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 1 सितंबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।

Heramba Sankashti Chaturthi 2026 Paran Time Today  संकष्टी चतुर्थी व्रत का पारण कैसे करें

संकष्टी चतुर्थी व्रत का पारण कैसे करें

आज चंद्रमा के उदय का समय रात 8 बजकर 26 मिनट पर हुआ है। इसके बाद आप रात 12 बजे से पहले किसी भी समय व्रत का पारण कर सकते हैं। इसके साथ ही बहुला चौथ भी आज ही है। इस व्रत में गौ माता और बछड़े की पूजा के साथ भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और उसके बाद व्रत का पारण किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में बहुला चौथ के नियमों में कुछ अंतर मिलता है, लेकिन चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने की व्यवस्था प्रमुख रूप से सभी जगहों पर अपनाई जाती है।

End of Feed