Hartalika Teej Vrat Ke Niyam In Hindi: गर्भवती महिलाएं कैसे रखें हरतालिका तीज व्रत? जानें पीरियड में तीज व्रत रखने के नियम

Hartalika Teej Vrat Ke Niyam In Hindi (हरतालिका तीज व्रत विधि इन हिंदी): आज हरतालिका तीज है और ये व्रत सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य का आशीर्वाद देता है। लेकिन जो महिलाएं गर्भवती हैं या जिनके पीरियड चल रहे हैं, वो इस व्रत को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। आप यहां से जान सकती हैं कि अगर आप गर्भवती हैं तो आपको तीज का व्रत कैसे करना है। साथ ही अगर आप पीरियड में हैं तो क्या आप तीज का व्रत रख सकती हैं या नहीं।

Hartalika Teej Vrat Ke Niyam In Hindi (हरतालिका तीज व्रत विधि इन हिंदी): हरतालिका तीज तो देशभर की सारी सुहागिन महिलाएं कर रही हैं। इस व्रत के नियम काफी कड़े होते हैं और इसमें पानी की एक बूंद भी नहीं पी सकते हैं, यानी ये पूरी तरह निर्जला उपवास होता है। लेकिन जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उन्हें इस व्रत को कैसे रखना है, इसकी सही-सही जानकारी आप यहां से ले सकती हैं। वहीं पीरियड में इस व्रत को रखें या न रखें और अगर रखते हैं तो कैसे पूजा करें, ये भी यहां बताया गया है।

प्रेगनेंसी और पीरियड में तीज का व्रत कैसे करें? (pic credit: AI)

प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज व्रत कैसे करें? (Pregnancy Me Hartalika Teej Vrat Kaise Kare)

हरतालिका तीज व्रत के नियम प्रेग्नेंट महिलाओं यानी गर्भवती महिलाओं के लिए काफी अलग होते हैं। वैसे तो डॉक्टर प्रेगनेंसी में व्रत न रखने की ही सलाह देते हैं, क्योंकि हरतालिका तीज में तो पानी भी नहीं पीना होता है और अगर प्रेग्नेंसी में ठीक से खाया पिया न जाए तो इसका आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन अगर आप फिर भी हरतालिका तीज का व्रत रखना चाहती हैं तो इसे निर्जला न रखें। आप व्रत में फलाहार लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नारियल पानी, नींबू पानी, फलों का जूस आदि का सेवन करते रहें।

End of Feed