Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज कब है, जानिए कैसे हुई इस व्रत की शुरुआत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 21, 2023, 03:08 PM IST

Hartalika Teej 2023 Date: हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth 2023) की तरह ही ये व्रत भी पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। जानिए 2023 में हरतालिका तीज व्रत कब है।

Hartalika Teej 2023: करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth 2023) की तरह ही हरतालिका तीज व्रत का भी खास महत्व माना जाता है। ये व्रत भी सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से रखा जाता है। हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आती है। ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ये व्रत निर्जला और निराहार रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए किया था। ये व्रत विवाहित महिलाओं के साथ कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं। जानिए इस साल कब रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej Vrat 2023), क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

हरतालिका तीज 2023 डेट और पूजा मुहूर्त (Hartalika Teej 2023 Date And Muhurat)

हरतालिका तीज18 सितंबर 2023, सोमवार
हरतालिका तीज 2023 मुहूर्त06:07 AM से 08:34 AM
अवधि02 घण्टे 27 मिनट
तृतीया तिथि प्रारम्भ17 सितंबर 2023, 11:08 AM बजे
तृतीया तिथि समाप्त18 सितंबर 2023, 12:39

हरतालिका तीज व्रत के नियम (Hartalika Teej Vrat Niyam)

हरतालिका तीज व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। इस व्रत के अगले दिन जल ग्रहण किया जाता है। अगर एक बार हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत कर दी जाए तो ये व्रत बीच में नहीं छोड़ा जा सकता। हरतालिका तीज व्रत के दिन रात में भजन-कीर्तन करना चाहिए।

End of Feed