Hartalika Teej 2024 Date: हरतालिका तीज कब है 2024 में, नोट कर लें डेट, टाइम और महत्व

Hartalika Teej 2024 Date: हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। जानिए इस साल हरतालिका तीज कह है व हरतालिका तीज 2024 की तारीख और मुहूर्त क्या है।

Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरतालिका तीज महिलाओं का एक प्रमुख त्योहार है जो प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तो वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं अनुसार सबसे पहले ये व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए रखा था। यहां जानिए हरतालिका तीज की तिथि, मुहूर्त और महत्व।

हरतालिका तीज 2024 डेट और टाइम (Hartalika Teej 2024 Date And Time)

इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि 5 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त 6 सितंबर की सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

End of Feed