Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरियाली तीज के बाद कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, नोट कर लें सही डेट और टाइम

Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरतालिका तीज का त्योहार हरियाली तीज के एक महीने बाद पड़ता है। पंचांग अनुसार हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा होती है। जानिए इस साल हरतालिका तीज कब मनाई जाएगी।

Hartalika Teej 2024 Date And Time: हरियाली तीज, कजरी तीज और सिंधी तीज के बाद हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। सभी तीज में हरतालिका तीज सबसे बड़ी होती है। ये व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। मान्यताओं अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए ये व्रत रखा था। इसलिए ही इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं इस साल हरतालिका तीज कब मनाई जाएगी।

हरतालिका तीज कब है 2024 में (Hartalika Teej 2024 Date And Time)

इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट मिनट तक रहेगा।

End of Feed