Hartalika Teej 2024 16 Shringar List: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं करती हैं 16 श्रृंगार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List: हरतालिका तीज के दिन सोलह सिंगार का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे सोलह सिंगार करके तैयार होती हैं और पूजा करती हैं। यहां देखें सोलह श्रृंगार की पूरी लिस्ट।

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। तीज का व्रत साल में तीन बार रखा जाता है। जल्द ही हरतालिका तीज का व्रत आने वाला है। ये व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। ये व्रत निर्जला होकर पूरे दिन महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घ आयु और परिवार की सुख, समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं और माता पार्वती शिव जी की पूजा करती हैं। यहां देखें सोलह श्रृंगार की पूरी लिस्ट।

Hartalika Teej 2024 16 Shringar List (हरतालिका तीज सोलह श्रृंगार लिस्ट)

  • बिंदी
  • सिंदूर
  • बिछिया
  • पायल
  • लिपिस्टिक
  • मांग टीका
  • काजल
  • गजरा
  • नथ
  • झुमका
  • कान बाली
  • मंगलसूत्र
  • चूड़ियां
  • मेहंदी
  • बाजूबंद
  • कमरबंद
  • आलता
  • नेल पोलिस

End of Feed