Hariyali Amavasya 2025: जुलाई में अमावस्या कब है? हरियाली अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त, पूजा सामग्री, पूजा विधि यहां जानें सबकुछ

Hariyali Amavasya 2025 Date, Muhurat, Puja Samagri, Puja Vidhi: हरियाली अमावस्या की तिथि को लेकर हर कोई कंफ्यूज है। यहां से आप सावन की अमावस्या की सही तिथि जान सकते हैं। इतना ही नहीं, तिथि के साथ यहां हरियाली अमावस्या की पूजा की सामग्री और पूजा विधि के बारे में भी बताया गया है।

Hariyali Amavasya 2025 Date, Muhurat, Puja Samagri, Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। सावन के महीने में आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस दिन पितरों का तर्पण और स्नान-दान किया जाता है। यहां से आप हरियाली अमावस्या की तिथि के साथ शुभ मुहूर्त की जानकारी भी ले सकते हैं। साथ ही यहां पूजा सामग्री और पूजा विधि के बारे में भी बताया गया है।

हरियाली अमावस्या 2025 (Photo Source: Canva)

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त (Hariyali Amavasya Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन मास की अमावस्या तिथि यानी हरियाली अमावस्या की तिथि 24 जुलाई को सुबह 2.29 बजे शुरू होगी और 25 जुलाई को रात 12.41 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी।

End of Feed