क्या है हरिशंकरी, जिसको लगाने से मिलती है त्रिदेवों की कृपा, पापों के नाश समेत दूर होता है पितृदोष

Harishankari Lagane ke Fayde : हिंदू धर्म में हरिशंकरी पौधों को पवित्र और त्रिदेवों का स्वरूप माना गया है। इनका रोपण कई प्रकार के पापों और दोषों के साथ ही वातावरण को स्वच्छ करता है।

Harishankari Lagane ke Fayde : भारत की सनातन परंपरा में पेड़-पौधों को केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं माना गया, बल्कि उन्हें देवतुल्य सम्मान दिया गया है। यही कारण है कि हमारे ऋषि-मुनियों ने पर्यावरण संरक्षण को धर्म और अध्यात्म से जोड़कर देखा। आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनको स्वयं ईश्वर का स्वरूप माना गया है। इनमें से ही एक हरिशंकरी है। यह कोई एक पौधा नहीं बल्कि तीन पौधों का एक समूह है। ये एक साथ लगाए जाते हैं और वृक्ष एक तने के रूप में दिखाई देता है।

Harishankari Lagane ke Fayde   क्या है हरिशंकरी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरिशंकरी का रोपण करने से त्रिदेवों की कृपा प्राप्त होती है, पितृदोष शांत होता है और व्यक्ति को अनेक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, पर्यावरण की दृष्टि से भी यह प्रकृति के लिए एक बड़ा वरदान माना जाता है। इस कारण विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिशंकरी लगाना धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अच्छा माना जाता है।

End of Feed