Modi Ji Birthday 2024: इस राशि और नक्षत्र के हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शनि की है विशेष कृपा, जीवन में कभी असफल नहीं होते ऐसे लोग

Happy Birthday Modi Ji In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। इनका जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ था। ज्योतिष अनुसार मोदी जी पर कर्मफल दाता शनि देव का विशेष प्रभाव है। जिन पर शनि की कृपा रहती है ऐसे लोग जीवन में कुछ बड़ा करते हैं। चलिए जानते हैं किस राशि और नक्षत्र के हैं प्रधानमंत्री मोदी।

Happy Birthday Modi Ji In Hindi: 17 सितंबर 1950 में जन्मे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि के जातक हैं। अनुराधा नक्षत्र शनि देव के अंतर्गत आता है तो वहीं वृश्चिक राशि का संबंध मंगल देव से है। ज्योतिष कि मानें तो इस राशि और नक्षत्र के लोग अत्याधिक मेहनती, बुद्धिमान, आत्मविश्वास से भरपूर और आध्यात्मिक होते हैं। इनके अंदर कठिन से कठिन परिस्थितियों से पार निकलने का कौशल होता है। ये जल्दी से घबराते नहीं हैं। इसलिए लाइफ में ऊंचाइयां हासिल करते हैं। पीएम मोदी के व्यक्तित्व में ये सभी गुण बखूबी देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कैसे होते हैं अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में जन्मे लोग।

Happy Birthday PM Narendra Modi

Happy Birthday Modi Ji In Hindi

अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले लोग कम उम्र में ही कमाना शुरू कर देते हैं। इन्हें किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता इसलिए ये हर काम खुद से ही सीखने का प्रयास करते हैं। इन्हें जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। ये कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करके ही रहते हैं। ये लाइफ में कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे दुनिया में इनका खूब नाम होता है।

End of Feed