Guru Rashi Parivartan 2023: देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2023 में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के गोचर से गजलक्ष्मी योग बनेगा। ज्योतिष में ये योग अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से जातकों को सुख-समृद्धि मिलती है और धन-दौलत में वृद्धि होती है। वैसे तो इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये योग अत्यंत ही शुभ फलदायी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
2023 में गुरु के राशि परिवर्तन से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, खोलेगा 3 राशियों की किस्मत
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए ये योग अत्यंत ही फलदायी साबित होगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में आप नई ऊंचाइयां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस हो या नौकरी हर क्षेत्र में इस योग का फायदा मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। बिजनेस करने वाले जातक भी खूब मुनाफा कमाएंगे। कारोबारियों को इससे आर्थिक लाभ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
इस राशि वालों को ढेरों लाभ मिलेंगे। भाग्य का हर काम में पूरा साथ मिलेगा। कमाई में बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यात्रा से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। अचानक से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। करियर में आप ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।
