Guru Purnima Gifts:: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुदेव को भेंट करें ये 5 शुभ उपहार, शास्त्रों में बताया गया है खास महत्व

Guru Purnima Gifts: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि गुरु पूर्णिमा के दिन आपको कौन से 5 उपहार गिफ्ट करने चाहिए।

Guru Purnima Gifts: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान देवताओं से भी ऊंचा माना गया है। 'गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः' का भाव यही बताता है कि गुरु जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा केवल पूजा या सम्मान का दिन नहीं, बल्कि कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व भी है। शास्त्रों में गुरु को दक्षिणा या उपहार देने की परंपरा का उल्लेख मिलता है। हालांकि यह भेंट कभी भी दिखावे या महंगी वस्तुओं के लिए नहीं होती, बल्कि श्रद्धा, विनम्रता और सेवा भाव का प्रतीक होती है। यदि आप इस गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2026) पर अपने गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक को कुछ विशेष भेंट करना चाहते हैं, तो ये पांच शुभ उपहार सबसे उत्तम माने जाते हैं।

Guru Purnima Gifts

गुरु पूर्णिमा के शुभ उपहार

1. धार्मिक ग्रंथ या ज्ञानवर्धक पुस्तक

ज्ञान का सबसे सुंदर उपहार ज्ञान ही होता है। इसलिए गुरु को भगवद्गीता, रामचरितमानस, उपनिषद, वेदों पर आधारित पुस्तकें या उनके रुचि के अनुसार कोई उत्कृष्ट साहित्य भेंट करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपहार केवल सम्मान ही नहीं दर्शाता, बल्कि ज्ञान के प्रति आपकी आस्था का भी प्रतीक होता है। यदि गुरु आधुनिक विषयों के शिक्षक हैं, तो उनके विषय से जुड़ी कोई अच्छी पुस्तक भी उपयुक्त रहेगी।

End of Feed