Guru Purnima 2025 Date, Shubh Muhurat: 10 या 11 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें, सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Guru Purnima 2025 Date And Shubh Muhurat: हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा की कब है, इसका जवाब आपको यहां मिलेगा। यहां से आप गुरु पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की संपूर्ण विधि जान सकते हैं।

Guru Purnima 2025 Date And Shubh Muhurat: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। 'गु' का अर्थ है अंधकार और 'रु' का अर्थ है उसे हटाने वाला, यानी वो व्यक्ति जो आपके जीवन से अंधकार को दूर करे। गुरु को समर्पित गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल इस शुभ त्योहार की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। गुरु पूर्णिमा कब है और इस दिन पूजा कितने बजे करें, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही आप पूजा करने की सही विधि भी समझ सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा 2025 तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (Photo Source: Canva)

कब है गुरु पूर्णिमा?

मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। बता दें कि, साल 2025 में गुरु पूर्णिमा/ व्यास पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाया जाएगा।

End of Feed