Shiva Temple: घने जंगल के बीच छिपा है महादेव का ये मंदिर, 200 सीढ़ियां उतरकर होते हैं भगवान शिव के दर्शन

Shiva Temple: सावन के महीने में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों का तातां लग जाता है। हम आपको जंगल के बीच छुपे एक शिव मंदिर के बारे बताएंगे, जहां शिवलिंग का आकार बढ़ता है।

Shiva Temple: भारत में भगवान शिव के मंदिरों की कोई कमी नहीं, लेकिन कुछ शिवधाम ऐसे हैं जहां पहुंचना अपने आप में किसी आध्यात्मिक यात्रा से कम नहीं लगता। ऐसा ही एक रहस्यमयी और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा धाम ओडिशा के कोरापुट जिले में मौजूद है। Gupteswar Cave Temple को स्थानीय रूप से ‘गुप्त केदार’ भी कहा जाता है। घने साल के जंगलों, पहाड़ियों और कोलाब नदी के आसपास बसे इस गुफा मंदिर में महादेव शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। आइए जानते हैं इस अनोखे शिवधाम (Hidden Shiva Temple) के बारे में विस्तार से...

Shiva Temple

सावन में करें छुपे शिव मंदिरों के दर्शन

जंगल के बीच क्यों छिपा है यह शिव मंदिर

कोरापुट का यह इलाका पूर्वी घाट की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। गुप्तेश्वर गुफा इसी प्राकृतिक परिवेश के बीच स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी की ओर बने करीब 200 सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है। जैसे-जैसे श्रद्धालु आगे बढ़ता है, आसपास का शोर पीछे छूटता जाता है और गुफा का शांत वातावरण आध्यात्मिक अनुभव को और गहरा कर देता है।

End of Feed