Gupt Navratri 2026 : गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मां त्रिपुरसुंदरी की कैसे करें पूजा, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त व पूजन के लाभ

Gupt Navratri 2026 : आज 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन 10 महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या मां त्रिपुरसुंदरी का पूजन किया जाता है। माता का यह स्वरूप तीनों लोकों में सबसे सुंदर और मनमोहक है। मां के इस स्वरूप के पूजन से भ्रम, अशांति का नाश होता है। आइए जानते हैं कि आज के दिन माता के इस स्वरूप का पूजन कैसे और कब करें?

Gupt Navratri 2026 : आज 21 जनवरी 2026 को माघ माह की गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। गुप्त नवरात्रि का यह दिन मां त्रिपुर सुंदरी को समर्पित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा करने से साधक के जीवन में सौंदर्य, प्रेम, मानसिक संतुलन और आत्मिक उन्नति आती है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ माना गया है जो मन की अशांति, भ्रम या रिश्तों में तनाव से गुजर रहे हों।

मां त्रिपुरसुंदरी का पूजन कैसे करें

मां त्रिपुरसुंदरी का पूजन कैसे करें

मां त्रिपुर सुंदरी का स्वरूप और विशेषताएं

मां त्रिपुर सुंदरी को दस महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या माना गया है। उन्हें षोडशी, ललिता और राजराजेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। उनका स्वरूप अत्यंत सौम्य, शांत और आकर्षण से भरा हुआ माना गया है। मां त्रिपुर सुंदरी चार भुजाओं वाली होती हैं, जिनमें वे पाश, अंकुश, धनुष और बाण धारण करती हैं। उनका स्वरूप यह दर्शाता है कि वे प्रेम और नियंत्रण दोनों की देवी हैं। मान्यता है कि उनकी कृपा से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और जीवन में संतुलन बना रहता है।

End of Feed