Gupt Navratri Navami Havan Vidhi: गुप्त नवरात्रि पर बिना पंडित घर पर कैसे करें हवन, जानिए हवन की संपूर्ण विधि और हवन सामग्री की पूरी लिस्ट

Gupt Navratri Navami Havan Vidhi: आज 27 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में पूजा करने वाले लोग हवन आदि करते हैं। अगर आप घर पर हवन करना चाहते हैं तो आप बिना पंडित की सहायता से भी कर सकते हैं। हालांकि गुप्त नवरात्रि का हवन करने के लिए एक बार गुरु से आज्ञा अवश्य ले लें। आइए जानते हैं कि घर पर हवन करने की विधि क्या है और हवन सामग्री में किन चीजों की आवश्यकता होगी?

Gupt Navratri Navami Havan Vidhi: आज 27 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन गुप्त नवरात्रि की नवमी है। शास्त्रों में गुप्त नवरात्रि को साधना, उपासना और आंतरिक शुद्धि का विशेष समय माना गया है। इस दिन घर पर श्रद्धा और विधि के साथ किया गया हवन नकारात्मक ऊर्जा के शमन, मानसिक शांति, आर्थिक स्थिरता और देवी कृपा की प्राप्ति का माध्यम माना जाता है। हवन को बिना पंडित के भी किया जा सकता है, यदि मंत्र, सामग्री और क्रम सही रखा जाए, लेकिन गुप्त नवरात्रि की पूजा और हवन के लिए गुरु की आज्ञा आवश्यक होती है। इस कारण आप अपने गुरु की आज्ञा के बाद ही हवन करें।

गुप्त नवरात्रि की हवन विधि

गुप्त नवरात्रि की हवन विधि

हवन के लिए आवश्यक सामग्री

घर पर हवन करने के लिए सामग्री शुद्ध और सात्विक होनी चाहिए। इसके लिए हवन कुंड मिट्टी या धातु का होना चाहिए। हवन में प्रयुक्त होने वाली मुख्य सामग्री में हवन कुंड, देसी गाय का शुद्ध घी, हवन समिधा या आम-पीपल-पलाश की लकड़ियां, सूखे गोबर के उपले, तिल (काले या सफेद), अक्षत यानी साबुत चावल, गुड़ या खांड, लौंग, इलायची, कपूर, हल्दी, कुमकुम, शुद्ध जल या गंगाजल, पुष्प, धूप, नारियल, फल, पंचमेवा, नवग्रह लकड़ी, लोबान, गुग्गुल, अगर, तगर, गिलोय, तुलसी, जटामासी, कालमेघ, भुई आंवला, गोफल, जावित्री, देवदार,शीतल चीनी, सफेद चंदन, लाल चंदन, दारुहल्दी, कपूर, नीम, सर्पगंधा, कुटकी, करांग जीरी और देवी को अर्पित करने के लिए सात्विक भोग शामिल होते हैं। यदि उपलब्ध हो तो हवन सामग्री में बेलपत्र या कमल पुष्प भी जोड़ा जा सकता है, जो देवी उपासना में विशेष शुभ माने जाते हैं।

End of Feed