Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन आज, माता के किस स्वरूप का करें पूजन, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त और लाभ

Gupt Navratri 2026: आज 22 जनवरी दिन गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस कारण आज गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन 10 महाविद्याओं में चौथी महाविद्या माता भुवनेश्वरी का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि माता का पूजन मानसिक शांति, आत्मबल और आध्यात्मकि स्थिरता प्रदान करता है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के चौथे दिन माता को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Gupt Navratri 2026: आज 22 जनवरी 2026 है और गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन है। गुप्त नवरात्रि में देवी की गूढ़ और तांत्रिक साधना का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों में की गई साधना से साधक को मानसिक शांति, आत्मबल और आध्यात्मिक स्थिरता प्राप्त होती है। गुप्त नवरात्रि के चौथे दिन मां भुवनेश्वरी की पूजा की जाती है।

गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन

गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन

मां भुवनेश्वरी का स्वरूप और महत्व

मां भुवनेश्वरी को सृष्टि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन उनकी शक्ति से होता है। वे दस महाविद्याओं में चौथे स्थान पर विराजमान हैं। मां भुवनेश्वरी की साधना विशेष रूप से मोक्ष प्राप्ति, दान-पुण्य के फल और चंद्रमा से जुड़े दोषों की शांति के लिए की जाती है। उनकी उपासना से मन स्थिर रहता है और मानसिक उलझनें धीरे-धीरे कम होती हैं।

End of Feed