Gulshan Kumar Hanuman Chalisa: भारत में सबसे ज्यादा देखा गया हनुमान चालीसा, यूट्यूब पर बिलियन में पहुंचे व्यूज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2023, 01:16 PM IST

Gulshan Kumar Hanuman Chalisa: टी सीरीज ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो बन गई है। यूट्यूब पर इस गाने को बिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। गुलशन कुमार का ये वीडियो 11 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।

Gulshan Kumar Hanuman Chalisa: भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी में से एक टी-सीरीज है। टी सीरीज अपनी कंपनी में नए आर्टिस्ट्स को काम करने का मौका देती है। टी सीरीज ने हाल ही में अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरे भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो बन गई है। ये पहला वीडियो है जिसने 3 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

gulshan kumar hanuman chalisa

gulshan kumar hanuman chalisa (credit pic: instagram)

गुलशन कुमार और हरिहरन द्वारा गाया हनुमान चालीसा सबसे ज्यादा प्ले किए जाने वाला वीडियो बन गया है। इस वीडियो को ललित सेन और चंदेर ने कंपोज किया है। इस वीडियो को अब तक 3 बिलियन व्यूज मिले हैं। ये भारत का पहला वीडियो है। इससे पहले अभी तक किसी वीडियो को इतने व्यूज नहीं मिले हैं।

End of Feed