जुलाई 2026 में कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, यहां देखें जुलाई में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट

Griha Pravesh Muhurat July 2026 : जुलाई 2026 में गृह प्रवेश के मुहूर्त काफी कम हैं, क्योंकि इस महीने गुरु अस्त हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस महीने में गृह प्रवेश के कितने मुहूर्त हैं।

Griha Pravesh Muhurat July 2026 : नया घर बनाना या खरीदना हर व्यक्ति के जीवन का एक खास सपना होता है। हिंदू धर्म में नए घर में प्रवेश करने से पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा रही है। मान्यता है कि शुभ तिथि, शुभ नक्षत्र और सही समय पर गृह प्रवेश करने से घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

Griha Pravesh Muhurat July 2026   गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गृह प्रवेश के लिए तिथि, नक्षत्र, वार और ग्रहों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है। साल 2026 के जुलाई महीने में गृह प्रवेश के लिए कुछ ही शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। महीने की शुरुआत में 1, 2 और 6 जुलाई को गृह प्रवेश के लिए शुभ समय रहेगा। इसके बाद गुरु तारा अस्त होने के कारण गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं होंगे।

End of Feed