Guru Aditya Rajyoga: पंडित सुजीत जी महाराज बृहस्पति देव 1 मई 2024 को ही वृषभ राशि में प्रवेश कर गये थे अब 14 मई को सूर्य देव भी इस राशि में आने वाले हैं। इस तरह वृषभ राशि में सूर्य और गुरु की युति से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। इन ग्रहों की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत पलट जाएगी। करियर से लेकर प्रेम जीवन तक में सफलता की संभावना रहेगी। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं जिन्हें ये राजयोग लाभ देगा।
Guru Aditya Rajyoga
Guru Aditya Rajyoga Effects
मेष राशि
मेष राशि के दूसरे भाव में यह योग बन रहा है। यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। जिससे आपके सारे काम पूरे होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लक्ष्य प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिहं राशि वालों को भी ये योग लाभ देगा। समाज में आपका नाम बढ़ेगा। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस में भी सफलता के योग बन रहे हैं।आप नया वाहन या जमीन भी खरीद सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों को इस महीने यात्राओं से लाभ मिलेगा। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी।
