Govatsa Dwadashi Vrat Katha: गोवत्स द्वादशी आरंभ.. वसु बारस की पूजा में जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जानें द्वादशी की कहानी क्या है

गोवत्स द्वादशी व्रत कथा (Govatsa Dwadashi Vrat Katha): धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोवत्स द्वादशी के दिन गाय और बछड़े की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार की रक्षा के लिए व्रत रखती हैं। वसु बारस की पूजा में जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जानें द्वादशी की कहानी क्या है

गोवत्स द्वादशी व्रत कथा (Govatsa Dwadashi Vrat Katha): कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को गोवत्स द्वादशी का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे बछ बारस और नंदिनी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गाय और उसके बछड़े की पूजा करने की परंपरा है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उसे सुख, समृद्धि तथा पालन-पोषण का प्रतीक माना जाता है। गोवत्स द्वादशी पर महिलाएं परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी आयु की कामना से व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने और व्रत कथा सुनने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। वसु बारस की पूजा में जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जानें द्वादशी की कहानी क्या है।

गोवत्स द्वादशी व्रत कथा (Govatsa Dwadashi Vrat Katha)

प्राचीन समय की बात है। एक गांव में एक धनी साहूकार रहता था। उसके सात बेटे थे और सभी का विवाह हो चुका था। परिवार में बहुएं और बच्चे भी थे। गांव में साहूकार का एक बड़ा तालाब था, लेकिन कई वर्षों से उसमें पानी नहीं भर रहा था। बारिश होने के बावजूद तालाब सूखा ही रहता था। तालाब की इस समस्या से परेशान होकर साहूकार ने एक विद्वान पंडित से सलाह ली। पंडित ने ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर उसे बताया कि तालाब तभी भर सकता है, जब परिवार का कोई बड़ा बेटा या बड़ा पोता बलि के रूप में अर्पित किया जाए।

End of Feed