Govardhan Puja Katha In Hindi: गोवर्धन पूजा की कथा क्या है, गोवर्धन पूजा की कहानी क्या है, यहां पढ़ें गोवर्धन पूजा की कथा हिंदी में

Govardhan Puja Ki Katha Kya Hai:​ गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और देवराज इंद्र से जुड़ी एक पौराणिक कथा पढ़ी जाती है। यदि आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार को आप गोवर्धन पूजा के दिन पूजन करने वाले हैं तो यहां से गोवर्धन पूजा की कथा पढ़ सकते हैं।

Govardhan Puja Ki Kahani Kya Hai: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट और गोपूजा आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन कृष्ण जी, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन पूजन करने से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष, खराब सेहत और भूमि से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलती है। साल 2026 में आज 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। अगर आप भी आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले हैं तो इस दौरान उनकी वो पौराणिक कथा जरूर पढ़ें, जिसमें उन्होंने देवराज इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठा लिया था। यहां पर गोवर्धन पूजा की कथा हिंदी में दी गई है।

गोवर्धन पूजा की कहानी क्या है

गोवर्धन पूजा की कहानी क्या है (Photo- AI Gemini)

गोवर्धन पूजा की कथा हिंदी में लिखी हुई

गोकुल में हो रही थी पूजा की तैयारियां

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक दिन गोकुल में चारों ओर खूब चहल-पहल हो रही थी। सभी घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए जा रहे थे। बाजारों में भी अलग ही रौनक देखने को मिल रही थी। मंदिरों और घरों में लोग हर्षोल्लास के साथ नाच-गा रहे थे। हर तरफ उत्सव जैसा माहौल था। साथ ही लोग बड़े ही उत्साह के साथ पूजा की तैयारियों में जुटे हुए थे।

End of Feed