Govardhan Kaise Banate Hai Gobar Ka, Govardhan Images Made By Gobar, Govardhan Kis Disha Mein Banaye (गोवर्धन कैसे बनाएं): हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का खास महत्व माना जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। फिर उसकी विधि विधान पूजा की जाती है। उसे कई तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं। गोवर्धन बनाने के लिए गाय या भैंस का ताजा गोबर, एक लकड़ी गोबर को आकृति देने के लिए, भगवान के वस्त्र, तिलक के लिए सफेद या पीला रंग, मोर पंख, एक दीपक और फूलों की जरूरत पड़ती है। इस दिन गोवर्धन पर्वत को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है। (Govardhan Disha) ध्यान रखें कि गोवर्धन का मुंह पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यहां जानिए गोवर्धन पर्वत बनाने की सरल विधि।
Govardhan Images Made By Gobar
Govardhan Kaise Banate Hai Gobar Ka (गोवर्धन कैसे बनाते हैं गोबर का)
गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए गाय का गोबर मंगवा लें। इस गोबर से एक चौक या बॉर्डर बनाएं। फिर इसी चौक के अंदर पहाड़, भगवान कृष्ण, गाय, पेड़ पौधे आदि की आकृति बना लें। अधिकतर घरों में गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर सुबह के समय इसकी पूजा की जाती है। तो वहीं कहीं शाम के समय इसकी पूजा की जाती है।
Govardhan Images Made By Gobar (गोवर्धन की फोटो)
Govardhan Banane Ka Tarika (गोवर्धन बनाने का तरीका)
गोबर से बनी चौक का सारा गोबर एकत्र कर लें। फिर गोबर का पर्वत नुमा ढांचा बना लें। फिर एक लकड़ी की मदद से इस ढांचे की आंख, नाक बनाकर इसे एक चेहरे का आकार दें। जब गोवर्धन पर्वत की संरचना सूखने लगे तो उसे मुकुट और कपड़े पहना कर सजा लें। आप चाहें तो गोवर्धन पर्वत की संरचना में मोर पंख का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
How To Make Govardhan With Cow Dung (गोवर्धन गोबर से कैसे बनाएं)
फिर गोवर्धन के माथे पर सफेद या पीले रंग का तिलक लगाएं। उन्हें फूल अर्पित करें और भोग में खील, बताशे और शक्कर के खिलौने चढ़ाएं। गोवर्धन पर्वत संरचना के चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की सजावट जरूर करें। खासकर इसमें गेंदा, चमेली, पलाश, कमल, गुड़हल, धतूरे के फूल का प्रयोग करें।
