Gopashtami 2022: कब है गोपाष्टमी? इस दिन ये 5 काम करने से मिलता है श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:34 AM IST

Gopashtami 2022: इस साल गोपाष्टमी का त्योहार 01 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसा कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गाय की पूजा करने से सुख-संपन्नता बढ़ती है। इस दिन 5 चमत्कारी उपाय करने से भी आपका जीवन संवर सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 01 नवंबर को गोपाष्टमी का त्योहार
  • श्रीकृष्ण के साथ गाय की पूजा करने से होगा लाभ
  • गोपाष्टमी पर जरूर करें ये 5 उपाय

Gopashtami 2022: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टी का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने गोपाष्टमी पर ही गौ-चारण यानी गायों को चराना शुरू किया था। चूंकि श्रीकृष्ण स्वंय गायों की सेवा करते थे, इसलिए इस दिन गौ सेवा का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल गोपाष्टमी का त्योहार 01 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। गोपाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। आइए आपको इन चमत्कारी उपायों के बारे में बताते हैं।

Gopashtami 2022

गोपाष्टमी पर मिलता है श्री कृष्ण का आशीर्वाद

जानिए गोपाष्टमी के चमत्कारी उपाय

गाय को चारा खिलाएं-

गोपाष्टमी के दिन गाय या गाय के बछड़े को हरा चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

End of Feed