Gayatri Jayanti 2026 : कौन हैं देवमाता गायत्री, किससे हुआ था माता गायत्री का विवाह, जानिए कैसे हुई वेदों की उत्पत्ति

Gayatri Jayanti 2026 : ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गायत्री जयंती मनाई जाती है। साल 2026 में गायत्री जयंती 25 जून को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं कि माता गायत्री कौन हैं।

Gayatri Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2026 में यह तिथि 25 जून को पड़ी है। इसी दिन कई स्थानों पर गायत्री जयंती भी मनाई जाती है। हालांकि गायत्री जयंती की तिथि को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। कुछ जगहों पर इसे गंगा दशहरा के दिन मनाया जाता है, जबकि कई स्थानों पर ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को गायत्री जयंती मनाने की परंपरा है। वहीं कुछ परंपराओं में श्रावण पूर्णिमा के दिन भी गायत्री जयंती मनाई जाती है।

Gayatri Jayanti 2026  गायत्री माता

गायत्री माता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां गायत्री को वेदमाता कहा जाता है। माना जाता है कि चारों वेदों की उत्पत्ति मां गायत्री से हुई है। इसलिए गायत्री मंत्र को वेदों का सार भी माना जाता है। मान्यता है कि जिस पुण्य की प्राप्ति चारों वेदों का ज्ञान प्राप्त करने से होती है, वही फल श्रद्धा और समझ के साथ गायत्री मंत्र के जाप से प्राप्त किया जा सकता है।

End of Feed