Ganga Saptami 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 14 मई 2024, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। गंगा सप्तमी के दिन गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ जमा होती है। इस दिन मां गंगा की विधिवत पूजा करने से और कुछ उपायों को करने से जीवन सुख, शांति आती है। यदि किसी के विवाह में देरी हो रही हो तो गंगा सप्तमी के दिन इन अचूक उपायों को करना लाभकारी होगा। यहां जानें उपाय।
Ganga Saptami 2024 Upay (गंगा सप्तमी उपाय)
शीघ्र विवाह के लिएयदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो गंगा सप्तमी के दिन गंगा जल में पांच बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान महादेव प्रसन्न होते हैं और आपकी इच्छा की पूर्ति करते हैं।
सफलता के लिए
गंगा सप्तमी के दिन सफलता प्राप्त करने के लिए मां गंगा को दूध अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मां गंगा के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां गंगा की कृपा आप पर बनेगी और आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
मोक्ष के लिए
मां गंगा को मोक्ष प्रदान करने वाली माना गया है, यदि आप भी मोक्ष की प्राप्ति चाहते हैं तो गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करें और गरीबों को अपनी इच्छानुसार दान करें। ऐसा करने से मां गंगा प्रसन्न होंगी और मोक्ष के द्वार खोलेंगी।
