Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी का त्योहार हर वर्ष वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दान मां गंगा धरती लोक पर आईं थी। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मां गंगा मोक्ष देने वाली माना गया है। इस पवित्र जल में स्नान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। यहां जानें गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
गंगा सप्तमी के दिन क्या करें (What to do on the day of Ganga Saptami)
गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करना चाहिए।इस दिन गरीब लोगों भोजन और वस्त्र दान में दें।
गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
इस दिन रमायाण और गीता का पाठ करना भी शुभ फलदायी होता है।
गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा के साथ- साथ शिव जी की पूजा भी करें।
गंगा सप्तमी के दिन क्या ना करें (What Not to do on the day of Ganga Saptami)
गंगा सप्तमी के दिन भूलकर मांस मदिरा का सेवन ना करें।इस दिन किसी से भी बहस या लड़ाई ना करें।
गंगा सप्तमी के दिन किसी का भी अपमान गलती से भी ना करें।
इस दिन व्रत के समय दिन में नहीं सोना चाहिए।
