Feng Shui Tips: घर पर लगाएं फेंगशुई का ये चमत्कारी पौधा, सभी समस्याएं हो जाएगी झट से दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 09:16 AM IST

Feng Shui Tips: फेंगशुई में सकारात्मकता और परेशानियों से मुक्ति के लिए कई पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में एक है बैम्बू प्लांट या बांस का पौधा। घर पर इस पौधे को फेंगशुई के नियम और दिशा के अनुसार लगाने से लाभ होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिशा और नियम के अनुसार लगाएं बांस का पौधा होगा लाभ
  • पूर्व दिशा में लगाएं बांस का पौधा परिवार में बनी रहेगी खुशियां
  • फेंगशुई के अनुसार पति-पत्नी में प्यार बढ़ाता है बैम्बू प्लांट

Feng Shui Tips for Bamboo Plant: पेड़ पौधों से घर की सुख-समृद्धि जुड़ी होती है। पेड़-पौधों से न सिर्फ हरियाली आती है और वातारण शुद्ध होता है बल्कि इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र के साथ ही फेंगशुई में भी पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। कई पेड़-पौधे तो इतने चमत्कारी माने जाते हैं कि इन्हें घर पर लगाने से न सिर्फ पॉजिटिविटी आती है बल्कि कई परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। इन्हीं में एक है बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा।

Feng Shui Tips for Bamboo Plant.

फेंगशुई के इस चमत्कारी पौधे से दूर होगी हर परेशानी

बैम्बू प्लांट को फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में उपयोगी माना गया है। घर की सुख-समृद्धि और परेशानियों से मुक्ति के लिए बांस का पौधा बहुत कारगर है। मान्यता है कि जिस घर पर यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जाएं कोसों दूर रहती है। फेंगशुई नियमों के अनुसार अगर आप इसे अपने घर पर लगाएंगे तो बहुत लाभ होगा। जानते हैं बांस के पौधे के लाभ और इससे कौन-कौन सी परेशानियां होती हैं दूर…

End of Feed