Famous Temple to Visit in Nainital: नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां का सुंदर वातावरण, नदी, झील और सुंदर पहाड़ मनमोहक लगते हैं। इसके अलावा नैनीताल एक आध्यात्मिक शहर भी है। उत्तराखंड की गोद में बसा छोटा सा शहर नैनीताल पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां पर भारत के महान ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के मंदिर भी बने हुए हैं। नैनीताल के पास कैंची धाम को विश्व प्रसिद्ध है ही।
इसके अलावा शहर के और भी प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें एक चर्चित मंदिर नैनीताल का हनुमानगढ़ी भी है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी भक्तों की पुकार जरूर सुनते हैं। वहीं शिवजी को समर्पित मुक्तेश्वर धाम भी है। सती से जुड़ा मंदिर नैना देवी भी नैनीताल में स्थित है और भक्तों की गहरी आस्था का केन्द्र है। अगर आप नैनीताल का आध्यात्मिक रूप देखना चाहते हैं तो इन मंदिरों को भ्रमण जरूर करें।
Famous Temple to Visit in Nainital
1. नैनीताल का हनुमानगढ़ी मंदिर
यह मंदिर तल्लीताल में स्थित हनुमान का बेहद सुंदर मंदिर है। इसे 1950 में बाबा नीम करोली ने बनाया था । यहां पर हनुमान जी की विशाल मूर्ति है जिसके दर्शन के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यह मंदिर पूजा करने के साथ साथ फोटो लेने के लिए बढ़िया जगह हैं। यहां पर संध्या आरती के साथ सूर्यास्त देखने का भी अपना अलग मजा है । अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।
2. नैनीताल का मुक्तेश्वर मंदिर
महादेव का प्रतिष्ठित मंदिर मुक्तेश्वर में है। इसे मुक्तेश्वर धाम या मुक्तेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। 350 साल पुराना यह मंदिर देखने में बेहद सुंदर है कलाओं से परिपूर्ण इसे बारीकी से बनाया गया है। यहां माहदेव के साथ आप गणपति ,नंदी , विष्णु और ब्रह्मा जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर स्तिथ मूर्तियां आपको एक अलग अनुभूति का एहसास देंगी। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे मंदिर से गीतांजलि लिखना शुरू किया था।
3. नैनीताल का नैना देवी मंदिर
भारत का प्रसिद्ध मंदिर नैना देवी मंदिर है । इसके पीछे की कथा भी बेहद पौराणिक है। कहां जाता है कि जब मां पार्वती दक्ष के हवन में सती हुई थी तब महादेव उनके अवशेष ले जा रहे थे। तभी इसी स्थान पर मां पार्वती की आंख गिरी थी। इसलिए इसे नैना देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर नैनी झील के किनारे पर बनाए गया है। इस मंदिर में देवी सती की पूजा की जाती है।
Naina Devi Temple
4. नैनीताल का कैंची धाम
1962 में बना यह हनुमान जी का मंदिर है । हिंदुओं में यह एक आधुनिक तीर्थ स्थल है जहां सैकड़ों की संख्या में रोजाना लोग आते हैं। इसे बाबा नीम करोली के नाम से भी जोड़ा जाता है।मंदिर के साथ ही भक्तो के लिए आश्रम भी है। जहां रुकने की व्यवस्था की जाती है ।
Kainchi Dham
5. नैनीताल का सीताबनी मंदिर
सीताबनी मंदिर देवी सीता को समर्पित है और माना जाता है कि यहीं से देवी सीता ने धरती माता की गोद में प्रवेश किया था यह मंदिर रामनगर से 20 किलोमीटर दूर है सीता माता के मंदिर के साथ यहां भगवान शिव का भी एक मंदिर है। यहां पर सिताबनी सफारी भी काफी मशहूर है जहां आप वाइल्डलाइफ सफारी का मजा उठा सकते हैं।
6. नैनीताल का गोलू देवता मंदिर
गोलू देवता को यहां भगवान शिव का अवतार माना जाता है। यह मंदिर लोगों की मनोकामना पूरी करता है। मन्नत पूरी होने पर लोग यहां घंटी बांधकर जाते है। यह मंदिर घोड़ाखाल लेस में स्थित है। यहां पर अपनी मन्नत मांगने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।
7. नैनीताल का पाषाण देवी मंदिर
पदमपुरी में बना यह देवी मां का मंदिर संतान प्राप्ति के लिए भी जाना जाता है। यह मंदिर गुफा में बना हुआ है । कहा जाता है कि इस मंदिर में देवी के दर्शन करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। नवरात्रों में यहां विशेष पूजा का आयोजन होता है। संतान सुख के लिए इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।
