Famous Ram Mandir In India: भारत में मंदिरों की कोई कमी नहीं हैं। यहां पर हर जगह मंदिर, मस्जिद और शिवालय देखने को मिल जाते हैं। यहां भगवान राम और कृष्ण के अनेकों मंदिर विराजमान हैं। आज यानि 17 अप्रैल 2024 को पूरे देश में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान राम जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। भगवान राम की पूजा करने से और उनके नाम का सुमिरन करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम के भारत में अनेक मंदिर विराजमान है। ऐसे में आज हम आपको अयोध्या के अलावा भगवान राम के और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी देंगे। आइए यहां जानते हैं भारत में स्थित राम जी के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।
Famous Ram Mandir In India (भारत के प्रसिद्ध राम मंदिर)
अयोध्या राम मंदिरभारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है अयोध्या का राम मंदिर जिसका उद्धघाटन हाल में 22 जनवरी को हुआ था। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। इस कारण ये मंदिर और भी ज्यादा खास हो जाता है। ये मंदिर भगवान राम के जन्म स्थान पर बना हुआ है। इस मंदिर में भगवान राम के किशोरावस्था की मूर्ति को स्थापित किया गया है। इस मंदिर में लाखों की भीड़ हर रोज भगवान राम के दर्शन के लिए आती है।
रामास्वामी मंदिर
राम जी की रामास्वामी मंदिर भारत के दक्षिण क्षेत्र में है। ये मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। भगवान राम के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से रामास्वामी मंदिर एक है। इस मंदिर में वास्तुकला के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। इस मंदिर में भगवान राम और माता सीता समेत लक्ष्मण और शत्रुघन की मूर्ति भी विराजमान है।
चित्रकूट राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी एक अलग आस्था का पालन किया जाता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकुटा में भगवान राम की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। यहां भगवान राम ने माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपना वनवास बिताया था।
सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर
सीता रामचन्द्रस्वामी मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह पवित्र मंदिर तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। रामनवमी जैसे विशेष अवसरों पर हजारों भक्त यहां आते हैं।
कालाराम मंदिर
कालाराम मंदिर देश में भगवान राम के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। यह पवित्र और प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र राज्य के नासिक के पंचवटी जिले में स्थित है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कहा जाता है कि कालाराम मंदिर देश का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान राम की काले रंग की मूर्ति विराजमान है।
